INDIA: हर घर तिरंगा अभियानः सब कुछ जानें औऱ तुरंत फहराएं घर पर राष्ट्रीय ध्वज जैसा की आप सभी को पता है अभी इन दिनों नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा फहराए जाने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नरेंद्र मोदी जी ने अनुरोध किया है कि सभी लोग घर-घर तिरंगा फहराए। ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जिसे हम सभी लोगों को बड़े ही धूमधाम से मनाना है इसलिए हर घर तिरंगा होना चाहिए।
आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsave)

आजादी का अमृत महोत्सव की ही यह एक कड़ी है जिसकी तरफ से घर-घर तिरंगा लहराए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जो कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय तिरंगे को फहराए जाने के कुछ नियम है जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
यह है झंडा फहराएं जाने के नियम:
भारतीय झंडे को फहराने के नियम निम्नलिखित हैं।
- प्रत्येक नागरिक को झंडा संहिता का अनुपालन करना जरूरी है।
- झंडा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी ऊपर होनी चाहिए।
- सरकारी परिसर में फहराएं जाने वाले झंडे को सूर्य उदय के उपरांत ध्वजारोहण किया जाना चाहिए। तथा सूर्यास्त के बाद तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारा जाना चाहिए।
- दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए गए झंडे को उक्त समय अवधि के बाद उस तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतार कर रखना जरूरी है।
- झंडा उतारने के बाद किसी भी नागरिक या व्यक्ति द्वारा उसे फेंका नहीं जायेगा, बल्कि उसे फोल्ड कर के रखा जाए।
- हर घर पर झंडा विविधत तरीकों से लगाए जाना चाहिए।
- आधा टूटा कटा फटा इत्यादि ऐसे किसी भी प्रकार के झंडे को लगाए जाना निषेध रहेगा।
- तिरंगे पर कुछ भी लिखना या चित्र बनाना इत्यादि किसी भी प्रकार का कोई भी छेड़छाड़ करना गैर कानूनी है।
- किसी भी ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर नहीं लगाया जा सकता।
ऐसे भाग ले अभियान में:
हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को लोगों से अनुरोध किया था सभी लोग अपनी फेसबुक प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे के रूप में लगाएं। अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाओं पर चित्रकला के रूप में मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। उनका मकसद इस तरह भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है।
अभियान में ऐसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन:
इस अभियान से जुड़ने की इच्छा रखने वाले लोग इस वेबसाइट पर harghartiranga.com अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं इसके अलावा आप इस वेबसाइट से अभियान में भाग लेने का सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वेबसाइट पर 1 अगस्त को ही 5000000 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया था।